1 Jun 2025, Sun 1:53:15 PM
Breaking

दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेला: भनक लगते ही महिला के घर पहुंचे लोग, जमकर की पिटाई; लगवाए जय श्री राम के नारे

प्रमोद मिश्रा, 17 जून 2023

मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला में मतांतरण करवा रही महिला और युवती से पिटाई का मामला सामने आया है। जहां बस्ती की महिलाएं मतांतरण करवाने वाली महिला की पिटाई करती नजर आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि चित्रलेखा के साथ पकड़ी गई महिलाएं बस्ती में प्रार्थना सभा के नाम पर मतांतरण करवा रही थी। उन्हें प्रलोभन और लालच दिए जा रहे थे। मारपीट की जानकारी लगाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों ने शिकायत न करने की बात लिखित में थाने में दी है। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले आए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उरला बस्ती में दोनों पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और दोनो पक्षों को थाने में लेकर आई। लेकिन दोनो पक्षों ने शिकायत नहीं दी और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में हुए शामिल : बोले - चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है, समाज के शैक्षणिक विकास के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की घोषणा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed