12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में ED की टीम ने की एक और गिरफ्तारी : कोल स्कैम मामले में निखिल चंद्राकार को किया गया गिरफ्तार, रात 8 बजे खुलवाया गया स्पेशल कोर्ट, 27 जून तक रिमांड पर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 21 जून 2023

 

छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन लगातार जारी है। ED की टीम ने एक और कारोबारी को गिरफ्तार किया है । इसे कोल मामले में पकड़ा गया है। ED ने इसे पेश करने रात 8 बजे स्पेशल कोर्ट खुलवाई। खबर है कि इस कारोबारी को महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। कारोबारी का नाम निखिल चंद्राकर बताया जा रहा है। कोल मामले में पहले से ही जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी का यह प्रमुख सहयोगी रहा है।

गिरफ्त में निखिल चंद्राकर

इससे पहले ED अफसरों ने इसके घर पर छापेमारी की थी। कई अहम दस्तावेज भी इसके पास से मिले थे। कार्रवाई का शिकंजा कसता देख चंद्राकर फरार चल रहा था। मगर ED भी इसके पीछे लगी थी। इसे अब ED 27 जून तक अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ करेगी ।

 

अरविंद सिंह की रिमांड बढ़ी

इसी मामले में कारोबारी अरविंद सिंह इस वक्त ED की गिरफ्त में है। मंगलवार को इसकी रिमांड को लेकर भी सुनवाई हुई। अरविंद सिंह की रिमांड को कोर्ट ने बढ़ा दिया है। अब ये 24 जून तक ED की कस्टडी में रहेगा। इससे लगातार ED पूछताछ कर रही है। पता चला कि विदेशी शराब के लाइसेंस, शराब बनाने वालों से कमीशन, बॉटलिंग और पैकेजिंग में कई तरह की गड़बड़ी करके ये करोड़ों रुपयों का हेरफेर करने में लगा था।

Share
पढ़ें   हिंदू सुरक्षित-राष्ट्र सुरक्षित : कल रायपुर में होगा 'हिंदुत्व' विषय पर परिचर्चा का आयोजन, सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके के साथ कई दिग्गज होंगे आयोजन में सम्मिलित

 

 

 

 

 

You Missed