7 Mar 2026, Sat
Breaking

रायपुर : किसानों को 4335 करोड़ रूपए से अधिक का कृषि ऋण वितरित



प्रमोद मिश्रा
रायपुर,1 जुलाई 2023
राज्य में खरीफ सीजन 2023 के लिए 6100 करोड़ रूपए   कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 4335 करोड़ 61 लाख रूप का ऋण किसानों को दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। खरीफ 2022 में राज्य के किसानों को इसी अवधि में 3243 करोड़ 84 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया था। चालू खरीफ सीजन में किसानों को वितरित कृषि ऋण बीते वर्ष इसी अवधि में वितरित ऋण से लगभग 792 करोड़ अधिक है। खरीफ सीजन 2022 में किसानों को 5563 करोड़ 60 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण दिया गया था।
गौरतलब है कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि काश्त में कमी लाने के लिए किसानों को रियायती दर पर उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि ऋण के रूप में प्रदाय किए जाने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सुराजी गांव योजना के तहत अब तक गांव में निर्मित एवं संचालित 10,235 गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण किसानों एवं पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जा रही है। क्रय गोबर से वृहद पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है। गौठानों में अब तक महिला समूहों द्वारा अब तक लगभग 35 लाख क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 27 लाख क्विंटल से अधिक खाद का उठाव और उपयोग राज्य के किसानों सहित अन्य संस्थानों द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में राज्य के 7300 गौठानों में 6.34 लाख क्विंटल जैविक खाद उपलब्ध है, जिसे किसानों को उपलब्ध कराने के लिए पैकेजिंग कर सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है।

Share
पढ़ें   झारखंड शराब घोटाला में बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ वेलकम डिस्टलरी के डायरेक्टर राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल गिरफ्तार, बिलासपुर में ACB की दबिश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.