10 Mar 2026, Tue
Breaking

Chhattisgarh: मौसम विभाग का अलर्ट, आज कई जिलों में हो सकती है बारिश, रायपुर में झमाझम बरसे बदरा

प्रमोद मिश्रा, 12 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी रायपुर में बीती रात से आज सुबह 7 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। इस हल्की बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत ली। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट किया है। बात रायपुर की करें तो यहां पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य बना रहा। कहीं भी भारी बारिश की स्थिति देखने को नहीं मिली।

बीते दिनों सोमवार को प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री तक ऊपर तक रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और जमकर बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 15 जुलाई के बाद एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इन जिलों में बारिश का हाल
प्रदेश के राजनांदगाव जिले में 25 और मुंगेली में 24 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारिश में 62 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं बेमेतरा में 54 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़ में 10 प्रतिशत, कोंडागांव में 49,जांजगीर में 43,कबीरधाम में 40, नारायणपुर 40 ,कांकेर 39,जशपुर 39, बस्तर में 35,दंतेवाड़ा में 27,दुर्ग 23, बलरामपुर में 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। बैकुंठपुर, रामानुजगंज और सोनहत में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की ही सूचना है।

Share
पढ़ें   आज खरना, कल शाम अस्त होते सूर्य को प्रथम अघ्र्य देंगे छठ पूजा पर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed