10 Mar 2026, Tue
Breaking

ISRO ने चंद्रयान-3 का ‘लॉन्च रिहर्सल’ किया पूरा, 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से किया जाएगा प्रक्षेपण

प्रमोद मिश्रा, 12 जुलाई 2023

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए ‘लॉन्च रिहर्सल’ को पूरा कर लिया है। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने चंद्रयान-3 का ‘लॉन्च रिहर्सल’ किया पूरा
इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने पिछले महीने एएनआई को बताया था कि वे 13-19 जुलाई के बीच अपने तीसरे चंद्र मिशन के लॉन्च की योजना बना रहे हैं।

चंद्रयान-2 मिशन हो गया था असफल
सोमनाथ ने कहा था कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। लॉन्च का दिन 13 जुलाई है या फिर 19 जुलाई तक जा सकता है। बता दें कि चंद्रयान-2 गड़बड़ी के कारण चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में असफल रहा था। हालांकि, अब वैज्ञानिकों का पूरा फोकस चंद्रयान-3 मिशन की सफलता है।

इसरो प्रमुख ने पहले ही दिए थे चंद्रयान-3 मिशन के संकेत
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में इसरो अध्यक्ष ने कहा था कि जून 2023 में अपना चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने की संभावना है। चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान-2, 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था, लेकिन 6 सितंबर की सुबह विक्रम चंद्र लैंडर के चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मिशन विफल हो गया था।

Share
पढ़ें   महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने छोड़ी पार्टी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed