1 Jun 2025, Sun 3:52:05 AM
Breaking

डॉक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग न करें – टी.एस. सिंहदेव

प्रमोद मिश्रा
रायपुर. 28 जुलाई 2023

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। श्री सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि राज्य में कंजक्टिवाइटिस के निदान के लिए पर्याप्त मात्रा में आई ड्राप्स और दवाईयां हैं। चिंता वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने लोगों से डाक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। श्री सिंहदेव ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के बारे में सभी जिलों में सेंसिटाइज किया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में इससे बचाव और रोकथाम के लिए जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

Share
पढ़ें   वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम विभाग की अनुदान मांगें पारित : प्रदेश में बनेगी नई औद्योगिक नीति 2024-29; कोरबा में बनेगा एल्यूमिनियम पार्क, इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर आयोजित होगा इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed