11 Mar 2026, Wed
Breaking

जयपुर से पाकिस्तान जा रही थी लड़की, पुलिस ने एयरपोर्ट से पकड़ा, बिना वीजा के 3 साल भारत में थी

प्रमोद मिश्रा, 29 जुलाई 2023

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर, भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू के बाद एक और मामला सामने आया है. राजस्थान के सीकर के पास रहने वाली नाबालिग लड़की पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंची थी. यहां पर सीआईएसएफ ने उसके पकड़ लिया और फिर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में उसका परिवार रहता है वह उनके पास जाना चाहती है.

दरअसल, सीकर के पास श्रीमाधोपुर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. जब उससे टिकट मांगा गया तो उसने मना कर दिया. इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे पकड़ लिया और एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिसकर्मियों ने उस थाने ले आई. पूछताछ में नाबालिग ने कहा कि वह पाकिस्तान जाने के लिए यहां पर आई थी.

लाहौर के पास इस्लामाबाद में रहता है परिवार

पुलिस ने उससे पाकिस्तान जाने का कारण पूछा तो नाबालिग ने कहा कि पाकिस्तान में लाहौर के पास इस्लामाबाद में उसका परिवार रहता है. वह उनके पास जाना चाहती है. पुलिस को नाबालिग के पास से मोबाइल भी मिला है. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि तीन साल पहले श्रीमाधोपुर में रहने वाली उसकी बुआ पाकिस्तान से साथ लेकर आई थी. अब उसे अपने परिवार के पास जाना था, इसलिए पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट आई थी.

सीकर में बुआ के घर रहती है नाबालिग

मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने कहा कि नाबालिग खुद को पाकिस्तान की रहने वाली बता रही है. यहां पर अपनी बुआ के पास रहती थी. पूछताछ में उसने बताया है कि बुआ को बचाए बिना वह पाकिस्तान जाने के लिए बस में बैठकर सीकर से जयपुर आई.

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने आगे कहा कि नाबालिग के मुताबिक बस में उसे दो लड़के मिले थे जो कि बुआ के गांव के पास के रहने वाले हैं. मैंने उन लोगों से जयपुर एयरपोर्ट आने के लिए मदद मांगी थी. इसलिए वो दोनों मुझे यहां तक छोड़ गए हैं.

मामले की जांच की जा रही है – डीसीपी

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने कहा है कि नाबालिग से जानकारी लेकर उसकी बुआ के परिवार से संपर्क किया गया है. हमें नाबालिग के पास कोई भी कागज नहीं मिले हैं. महिला केंद्र की कर्मचारियों ने भी नाबालिग से पूछताछ की है. एटीएस और आईबी की टीम को भी जानकारी दी गई है. वह लोग भी नाबालिग से पूछताछ करेंगे.

Share
पढ़ें   PM मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ये हर योजना में 85% कमीशन वाली पार्टी है

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed