12 Mar 2026, Thu
Breaking

Ind Vs West Indies 2nd Test: कोहली-अश्विन ने ली विंडीज गेंदबाजों की खबर, पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरे दिन रिकॉर्ड्स की बारिश

प्रमोद मिश्रा, 2 अगस्त 2023

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में दूसरे दिन (21 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. स्टम्प के समय तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे. कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 37 और डेब्यू मुकाबला खेल रहे किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. वेस्टइंडीज की ओर से आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल रहे, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने चलता किया.

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रनों का स्कोर किया. दूसरे दिन के खेल में विराट कोहली और आर. अश्विन ने अपने प्रदर्शन से समां बांध लिया. कोहली ने 206 गेंदों का सामना करते हुए कुल 121 रनों की पारी खेली. वहीं आठवें क्रम पर बैटिंग के लिए उतरे अश्विन ने 56 रन बनाकर भारत को चार सौ रनों के पार पहुंचाने में मदद की. कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां और कुल 76वां इंटरनेशनल शतक लगाया, जबकि अश्विन के टेस्ट करियर की 14वीं फिफ्टी रही.

दूसरे दिन के खेल का पहला सत्र पूरी तरह किंग कोहली के नाम रहा. 87 रनों के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाले कोहली ने केमार रोच की गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. विदेशी धरती पर दिसंबर 2018 (पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद कोहली का यह पहला शतक रहा.

कोहली ने जैक्स कैलिस की इस मामले में बराबरी की

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में शतक लगाया. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज अपने 500वें मुकाबले 50 रन भी नहीं बना पाया था. इससे पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी.

कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 12वां शतक था और वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जैक्स कैलिस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर (13) के नाम है. टेस्ट मैच में नंबर-चार पोजीशन बैटिंग करते हुए कोहली का यह 25वां शतक भी रहा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक
13- सुनील गावस्कर (भारत)
12- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
12- विराट कोहली (भारत)
11- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण...डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के समाधान शिविर में होंगे शामिल...कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा...IPL में लखनऊ और हैदराबाद का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed