15 Jun 2025, Sun 6:16:23 AM
Breaking

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, छह कार्यकर्ता भाजपा में शामिल; हुआ जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के छह कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को छोड़कर भाजपा में आने वालों में महेश पायाम, रविन्द्र दुर्गम, देवचंद मंडावी, अर्जुन गडेम, मुत्ता पुलसे व श्रीकांत बदाम शामिल हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिलाराम राना, फूलचंद गागड़ा हरिहर साहनी, उर्मिला तोकल, शेखर जुमार, सुरेश परतागिरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   दिव्यांगों के चेहरे खिले : समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को दिया गया व्हील चेयर व श्रवण यंत्र, दिव्यांगों के चेहरे में आई मुस्कान

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed