उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव स्वतंत्रता दिवस पर अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण, डिमगा में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर. 15अगस्त 2023
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे। वे अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम डिमगा में विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। सिंहदेव 15 अगस्त को सवेरे नौ बजे अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे सवेरे सवा 11 बजे अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड से सड़क मार्ग से डिमगा के लिए रवाना होंगे। वे साढ़े 11 बजे डिमगा पंचायत भवन में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे मनेन्द्रगढ़ होते हुए शाम पौने पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   ‘सहेंगे नहीं, कहेंगे… चुप्पी तोड़ेंगे’‘ ‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन