10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़: मवेशियों को सड़क से भगाने प्रशासन उठा रहा विशेष कदम; गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाउस की जा रही ऑनलाइन मैपिंग

प्रमोद मिश्रा, 16 अगस्त 2023

पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं। गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाउस की ऑनलाइन मैपिंग कार्य किया जा रहा है। गूगल मैप के जरिए आवारा पशुओं सर्च कर उस गौठान, कांजी हाउस ले जाने में मदद मिलेगी। पशुओं के सड़क पर आ जाने से राहगीरों के साथ कई दुर्घटना होते रहती है। अधिकारियों ने मुख्य मार्ग से पशुओं भागने काम लगातार कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को इसके लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए है।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार गौशालाओं, गौठान और कांजी हाउस का गूगल मैप पर मैपिंग का काम पूरा हो गया है। गूगल मैप में सर्च करने पर आसानी से पास में कांजी-हाऊस और गौशाला के लोकेशन का पता चल जाता है। उन्होंने बताया कि लेयरिंग का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चिन्हांकित 51 पाइंट्स को को-आर्डिनेट के साथ-साथ ग्रामों और नगरीय निकायों में भी मैपिंग कार्य किया गया है। मुख्य सचिव ने गूगल मैप को यूज करने के लिए बताया कि ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस सहित कई संबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चयनित सड़कों पर करीब 51 स्थानों में 102 कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। इन लोकेशन की पूरा जानकारी ग्रामवार मैपिंग के लिए उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों के पशुओं के सड़क पर होने की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1033 पर दी जा सकती है। हाईवे पेट्रोलिंग के संबंध में एसओपी भी जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पशुओं की टैगिंग और रेडियम बेल्ट बांधने के कार्य में और तेजी लाई जाए।

Share
पढ़ें   माओवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में 205 करोड़ के 137 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- माओवाद कैंसर की तरह, जड़ों पर प्रहार से ही खत्म होगा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed