11 Mar 2026, Wed
Breaking

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम चिरमिरी में किया 36.98 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, नगर पंचायत झगराखण्ड एवं नई लेदरी के लिये नवीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण

प्रमोद मिश्रा
रायपुर 15 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभाध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सोमवार को नगर निगम चिरमिरी में आयोजित भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वहां नगर निगम क्षेत्र में 36.98 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत झगराखण्ड एवं नई लेदरी के लिये नवीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो भी उपस्थिति थे।
     विधानसभाध्यक्ष डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों विधायकों ने मिलकर क्षेत्र के उन्नति और विकास के लिए बेहतर कार्य किया हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में पौने पांच साल में नगर निगम चिरमिरी में 100 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। यहां आवास, बिजली, पानी और सड़क से संबंधित मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र को नवीन मेडिकल कॉलेज की सौग़ात दी गई है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। हम सब मिलकर ऐसे ही क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, महापौर नगर निगम चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल ने भी संबोधित किया।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त कोटवारों को टार्च और रेनकोट का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम चिरमिरी की सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय, पार्षदगण, एल्डरमैन, एमआईसी सदस्य और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   NHM कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त : अल्टीमेटम के बाद भी प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाई, इस जिले में इतने कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed