10 Mar 2026, Tue
Breaking

Jailer Box Office Collection Day 12: जेलर की रिलीज के 12वें दिन भी छाए रजनीकांत, सोमवार को हुई बुलेट से भी तेज कमाई

प्रमोद मिश्रा, 22 अगस्त 2023

रजनीकांत की फिल्म जेलर (Jailer) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. रजनीकांत (Rajinikanth) की यह फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनी है, जो अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. रिलीज डेट पर ही फिल्म 48 करोड़ कमाने में कामयाब हुई थी, जिसमें से 37 करोड़ की कमाई केवल तमिल वर्जन से हुई थी. रजनीकांत की जेलर तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज की गई है. सभी भाषाओं में फिल्म काफी पसंद की जा रही है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते ही 235 करोड़ 85 लाख का बिजनेस कर लिया था. बात करें दूसरे हफ्ते की तो फिल्म का शुक्रवार का कलेक्शन 10 करोड़ 5 लाख रुपए और शनिवार का 16 करोड़ 25 लाख रुपए रहा. जबकि रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ 7 लाख की ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं रजनीकांत की जेलर 2 उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को यानी बारहवें दिन 7 करोड़ 7 लाख का बिजनेस कर सकती है.

वैसे तो सुपरस्टार रजनीकांत की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती है, लेकिन इस बार जेलर को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है. इस समय जेलर 2 बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों OMG 2 और गदर 2 को टक्कर दे रही है. रजनीकांत की इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. उम्मीद है कि फिल्म इस वीक 400 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी.

Share
पढ़ें   शताब्दी समारोह : बाल आश्रम में मनाया गया राष्ट्रीय विद्यालय का शताब्दी समारोह.. "राष्ट्रीय विद्यालय न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी है विशेष" : विस् अध्यक्ष डॉ महंत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed