8 Mar 2026, Sun
Breaking

उत्तरप्रदेश: ‘बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा’,पदभार ग्रहण करते ही उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एलान

प्रमोद मिश्रा, 25 अगस्त 2023

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस ईडी, सीबीआई और बुलडोजर से डराया जाता है, मैं उस बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा. अजय राय गुरुवार को लखनऊ में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अजय राय ने कहा, ”आज चारों तरफ भय का वातावरण बना हुआ है. ईडी-सीबीआई और बुलडोजर से लोगों को डराया जा रहा है. हम डरने वाले नहीं है. कार्यकर्ताओं के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ी तो मैं तैयार हूं.”

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने अजय राय ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शक्ति प्रदर्शन किया. वह गुरुवार को वाराणसी से कई दर्जन लग्जरी कारों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे. यहां काशी के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें शपथ दिलाई. शपथ के बाद अजय राय ने कहा, ”योगी-मोदी की दमनकारी सरकार है. आज 24 तारीख से 2024 फतेह की तैयारी करेंगे.” अजय राय ने कहा कि देश का हर व्यक्ति अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है. उन्हें पीएम बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा. आप जो मुझे ताकत दोगे, उससे 10 गुनी ताकत हम आपको देंगे. मैं जनता के लिए सड़क पर संघर्ष करूंगा.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को साथ लेकर चलती है. 2015 में सरकार ने मुझे रासुका लगाकर सात माह के लिए जेल भेज दिया था. आज हमें सबका साथ और सहयोग चाहिए. जल्द कांग्रेस आपको पूरे प्रदेश की सड़कों पर संघर्ष करते नजर आएगी. अजय राय ने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया. इसके बाद जौनपुर, सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में शपथ ग्रहण से पहले आरती हुई. इसके बाद अजय ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शपथ लिया.

Share
पढ़ें   रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों के नाम का एलान : राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमेठी से ब्राम्हण पर पार्टी ने लगाया दांव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed