11 Mar 2026, Wed
Breaking

रायगढ़ नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त: भाजपा पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाध,रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे की रणनीति रही सफल


प्रमोद मिश्रा, 16 सितम्बर 2023
रायपुर । रायगढ़ नगर निगम में भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। भाजपा को मुंह की खानी पड़ी और उसके एक पार्षद ने कांग्रेस का हाध थाम लिया। रायपुर नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा रायगढ़ नगर निगम के अविश्वास प्रस्ताव हेतु पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। वर्तमान में रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस के 26 एवं भाजपा के 21 पार्षद हैं। शुक्रवार 15 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था लेकिन भाजपा के 21 लोगों के द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में से 18 लोग ही पहुंच पाए जिसके चलते भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। इसके चलते भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वासप्रस्ताव गिर गया। रायगढ़ के कांग्रेस पार्षद विधायक प्रकाश नायक, वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गेंदू के नेतृत्व में सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर शहर के विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। प्रमोद दुबे ने बताया कि भाजपा द्वारा लगातार विभिन्न नगरी निकायों में पार्टी के लोगों से बिना विचार – विमर्श किए लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के कारण उन्हीं के दल के लोग उनके ऊपर विश्वास करना बंद कर दिए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार भाजपा की हार होना इस बात का द्योतक है की छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार लोगों के हित में किस प्रकार सकारात्मक भाव से कार्य कर रही है ।इस अवसर पर रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 की भाजपा पार्षद पुष्पा निरंजन साहू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। प्रमोद दुबे ने कहा कि भाजपा के पास अविश्वास प्रस्ताव ही एकमात्र अंतिम अस्त्र बचा था जिसमें भी वे असफल हो गए। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा की गुटबाजी खुलकर सड़क पर आ गई है और हर जगह दिखाई पड़ रही है।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय को मिला बस्तर दशहरा का न्यौता: 75 दिन तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्व में होंगे शामिल, काछनगादी पूजा, बेल पूजा और मुरिया दरबार जैसे प्रमुख आयोजन बनेंगे आकर्षण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed