11 Mar 2026, Wed
Breaking

नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला साथ में मौजूद

प्रमोद मिश्रा, 17 सितम्बर 2023

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बता दें कि सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ये नेता रहेंगे मौजूद
लोकसभा सचिवालय ने बताया कि धनखड़ नए संसद भवन में गज द्वार के ऊपर झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे।


मल्लिकार्जुन खरगे हुए नाराज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह नाराज हैं और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से निमंत्रण मिला। खरगे ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

क्या है चिट्ठी में
चिट्ठी में मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि ‘मैं इस चिट्ठी बेहद निराशा में लिख रहा हूं कि मुझे नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह का आपका निमंत्रण 15 सितंबर की शाम मिला, जो कि काफी देरी से मिला। खरगे ने लिखा कि वह कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की हैदराबाद में हो रही बैठक में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम पहले से ही तय हैं, इस वजह से वह रविवार देर रात तक ही दिल्ली पहुंच पाएंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।’

Share
पढ़ें   cisce.org, ICSE, ISC Result 2023 : जारी हुआ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट, यहां रोल नंबर डालकर चेक करें मार्क्स

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed