11 Mar 2026, Wed
Breaking

पीएम मोदी बोले- PSC घोटाले के गुनहगारों को नहीं बख्शेंगे, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय

प्रमोद मिश्रा, 30 सितंबर 2023

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रैंड ओल्ड पार्टी ‘कांग्रेस’ पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को हटाने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा, यहां का हाई कोर्ट हमारे बिलासपुर में है। उन्होंने कहा,

आज मैं यह गारंटी देने आया हूं कि आपके सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। जनता का सपना, मेरा का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, तब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी।

कांग्रेस में मची खलबली’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली से मैं जितनी भी कोशिश करूं यहां की कांग्रेस सरकार उसको विफल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ रुपये मिला है, यहां सड़क, रेल, बिजली सहित दूसरे अनके विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा,

यह बात सिर्फ मैं कह रहा हूं ऐसा नहीं है, बल्कि यहां के उपमुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक सभा में कही थी और उपमुख्यमंत्री जी ने सच बोला तो पार्टी (कांग्रेस) में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया और उनको फांसी में लटकाने का खेल शुरू हो गया।

पढ़ें   Chhatisgarh breking: बीजेपी का प्रदेशभर में महाधरना, 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री भरी सभा में कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करता है। इस पर हर एक को खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस में तूफान मच गया।

भारत सरकार ने निभाई अपनी जिम्मेदारी’
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी और पैसे भेजे, लेकिन कांग्रेस सरकार की वजह से या तो वह रुके हुए हैं या बहुत देरी से शुरू हुए। हर परियोजना में रोक-टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां पर दोबारा आई तो क्या छत्तीसगढ़ का भला होगा?

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed