13 Mar 2026, Fri
Breaking

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जीत से आगाज, विराट कोहली और केएल राहुल की पारी के आगे कंगारू ढेर

खेल डेस्क|भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जीत के साथ शानदार अंदाज में किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम का भी यह पहला ही मैच था.

मुकाबले में पहले स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को 199 रनों पर ढेर किया. जडेजा ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके. इसके बाद भारतीय टीम को 200 रनों का आसान लक्ष्य मिला, लेकिन एक समय यह भी नामुमकिन लग रहा था.

टॉप-3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके

दरअसल, भारतीय टीम ने शुरुआती 2 ओवर में दो रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके. तीनों स्टार प्लेयर जीरो पर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और कंगारू टीम को पस्त करके ही माने.

कोहली-राहुल ने की 165 रनों की साझेदारी

शुरुआती तीन विकेट 2 रनों पर ही गिरने के बाद फैन्स को लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना काफी ज्यादा थी. ऐसे में कोहली ने 116 गेंदों पर 85 और राहुल ने 115 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर कंगारू टीम के जबड़े से जीत छीन ली. दोनों की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 41.2 ओवर में 201 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

मैच में कोहली और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. दोनों ने पूरी पारी में संभलते हुए बल्लेबाजी की. इसी बीच मौका मिलने पर तेजी से रन भी बटौरे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया.

ऑस्ट्रेलिया को 199 रनों पर किया ढेर

मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो शुरुआत में तो सही साबित होता दिख रहा था, लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने गलत होता दिखा. टीम 27 ओवरों में 2 विकेट पर 110 रन बना दिए थे. मगर इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और कंगारू टीम 49.3 ओवर में 199 रनों पर आकर ढेर गई.

Share
पढ़ें   'चेतेश्वर पुजारा को भी नहीं मिले थे इतने मौके' गिल के खराब प्रदर्शन पर भड़के अनिल कुंबले

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed