11 Mar 2026, Wed
Breaking

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा, पढ़िए राजनीतिक सफर

प्रमोद मिश्रा, 9 अक्टूबर 2023
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अरुण साव राजनीति में आने से पहले वकालत के पेशे से जुड़े हुए थे। साथ ही वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

अरुण साव ने बी.कॉम के बाद एलएलबी की शिक्षा हासिल की। इस दौरान वे नियमति राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) की शाखा में जाते रहे। कॉलेज के दिनों में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति से सामाजिक जीवन की शुरुआत की। नगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, संभाग प्रमुख, प्रदेश सहमंत्री, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।


वहीं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक कुशल अधिवक्ता के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई। वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता भी रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश पदाधिकारी होने के बाद भी बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

भारी मतों से जीते लोकसभा चुनाव
सत्रहवीं लोक सभा में बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े तथा रिकार्ड मतों से विजयी हुए। संसद में अपने लोकसभा बिलासपुर के साथ-साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की समस्याओं को सदन में मुखरता के साथ उठाए।

Share
पढ़ें   SAD NEWS : तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के तीन बच्चों की गई जान, SP ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed