30 May 2025, Fri 6:25:10 PM
Breaking

बालोद में चलती गाड़ी में लगी आग: सभी 14 यात्री सुरक्षित, माँ बम्लेश्वरी दर्शन पश्चात लौट रहे थे घर

प्रमोद मिश्रा,

बालोद 18 अक्टूबर 2023

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में एक सवारी वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से वाहन धू-धू कर जलने लगी, लेकिन गनीमत यह रही कि वाहन में सवार बच्‍चे, महिला समेत 12 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। घटना बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर अपने घर लखनपुरी वापस लौट थे।

मिली जानकारी के अनुसार तभी राजनांदगांव-बालोद मुख्य मार्ग पर स्तिथ ग्राम तरौद के समीप वाहन से आयल लीकेज होने की वजह से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन में बच्चे, महिला सहित कुल 12 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों हादसे से पहले गाड़ी से बाहर निकल आए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया है कि वाहन 12 सीटर फोर्स कंपनी की सवारी गाड़ी थी। गाड़ी में सवार सभी कांकेर जिले के लखनपुरी के रहने वाले थे, जो कि बीती सोमवार की रात 11 बजे डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने निकले थे, तभी घर वापस लौटते हुए यह हादसा हुआ।

Share
पढ़ें   CM भूपेश लाइव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा बीजेपी पर निशाना, CM भूपेश बोले : "भगवान राम के सहारे BJP सत्ता में आई लेकिन भगवान राम वन गमन पथ के लिए कुछ नहीं किया और न हीं माता कौशल्या के लिए कुछ किया"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed