13 Mar 2026, Fri
Breaking

मूणत ने करवाया दर्जनों को भाजपा प्रवेश, कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़े गुरदीप सिंह गरचा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/ 19 अक्टूबर 2023/ रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का सघन प्रचार अभियान जारी है। गुरुवार को मूणत ने टाटीबंध क्षेत्र के नागरिकों और ट्रांसपोर्टरों से मुलाकात करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद जन आकांक्षाओं के अनुरूप आरटीओ बैरियरों में बंद करने का वादा किया।




ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अवैध उगाही की बढ़ती शिकायतों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक झटके में प्रदेश भर की 16 सीमा चौकियों (बैरियर) के साथ फ्लाइंग स्क्वाड को खत्म कर दिया था,लेकिन कांग्रेस सरकार की सरकार ने इन बैरियरों को फिर से चालू कर दिया। मूणत ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जनहित को देखते हुए बेरियर बंद करवाए थे। लेकिन भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में फिर आरटीओ बैरियरों को शुरू करवा दिया ताकी बैरियर में अवैध उगाही का खेल शुरू सके।

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में अनुदान मांगों पर चर्चा करने के दौरान तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मूणत को यह एलान किया था कि छत्तीसगढ़ में कहीं भी बैरियर और फ्लाइंग स्क्वाड नहीं रहेगा, सिर्फ जिला कलेक्टरों से अटैच जांच टीम ही काम करेगी, जो ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई करेगी।



*सुबह की चाय जनता के साथ,शाम को देवी माता की आरती*



राजेश मूणत प्रतिदिन अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मॉर्निंग वाक् के साथ शुरू कर रहे लोगों से मुलाकात करके कर रहे हैं। इस दौरान वह आम जनता के बीच चाय दुकान में जाकर चाय पीते हैं और चाय पर चर्चा करते हुए उनके विचार जानते है। मूणत का कहना है कि आम जनता से मिलाकर उनकी राय का संग्रहण कर रहे हैं। रायपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पुनः निर्वाचित होने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित होने के बाद जनता की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में अपनी पूरी ताक़त लगा देंगे।

मूणत से शाम तक अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी पब्लिक मीटिंग भी ले रहे हैं,जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शामिल हो रही है। इन सभाओं में भाजपा के विचारों से प्रभावित होने वाले लोग पार्टी से में प्रवेश भी कर रहे हैं। दिनभर प्रचार अभियान में व्यस्त रहने के बाद राजेश मूणत नवरात्री के दौरान सजे दुर्गा पंडालों में भी संध्या आरती में शामिल होकर माता आदिशक्ति का आशीर्वाद भी ले रहे हैं।

*मूणत ने करवाया दर्जनों को भाजपा प्रवेश, कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़े गुरदीप सिंह गरचा*

कांग्रेस नेता / कांग्रेस ट्रांसपोर्ट यूनियन के सेक्रेट्री / छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता यूनियन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गरचा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्तों को नागरिकों ने सरकार की नीतियों से निराश होकर भाजपा में प्रवेश किया। श्री राजेश मूणत ने उन्हें भाजपा में प्रवेश करवाया। इसके अलावा सरबजीत सिंह ढिल्लो,पलविंदर सिंह,परबजीत सिंह बाल,गुरप्रीत सिंह,निहाल सिंह,पवनदीप सिंह,कृपाल सिंह,हरप्रीत सिंह,लक्की सिंह,मुखमिंदर सिंह,बलदेव सिंह,मगर सिंह,जोगिंदर सिंह,रघुवेदर सिंह,सतनाम सिंह,निलेश झा,बलविंदर सिंह,पप्पू पंडरी,रविन्द्र सिंह,सुखदेव सिंह,हरप्रीत सिंह,कुलप्रीत सिंह,गुरजीत बंटी,नवजीत सिंह,परबजीत सिंह,हिम्मत सिंह,गुरदीप सिंह गरचा,मूरत सिंह,इकबाल सिंह,हरभजन सिंह,मुखविंदर सिंह,बलदेव सिंह,महिंदर सिंह,बलवंत सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Share
पढ़ें   CG में शराब घोटाला : FIR में दर्ज आबकारी विभाग के अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed