10 Mar 2026, Tue
Breaking

क्या शकुंतला साहू लड़ेंगी चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव? : टिकट मिलने पर दी संदीप साहू को बधाई, इस वीडियो में बताई पूरी दिल की बात, देखें वीडियो

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने कल कसडोल विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया । मौजूदा विधायक शकुंतला साहू की टिकट काटकर पार्टी ने संदीप साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है । ऐसे में विधायक शकुंतला साहू ने संदीप साहू को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी है । साथ ही कहा है कि कांग्रेस पार्टी की एक सच्ची सिपाही की तरह वह आगे भी काम करती रहेगी और संदीप साहू के साथ प्रचार – प्रसार भी करेंगी ।

टिकट नहीं मिलने के कारण पर शकुंतला साहू ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और पार्टी के फैसले का सम्मान करती है । शकुंतला साहू ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया है और कहा कि पार्टी में सबको मौका मिलता रहता है।

शकुंतला साहू ने और क्या कुछ कहा देखें इस वीडियो में?

 

Share
पढ़ें   गोरेलाल साहू आज करेंगे नामांकन दाखिल : बाइक रैली निकालकर पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद कसडोल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करेंगे नामांकन दाखिल

 

 

 

 

 

You Missed