8 Mar 2026, Sun
Breaking

बस्तर में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत मतदान : रीना बाबा साहब कंगाले

प्रमोद मिश्रा, 8 नवंबर 2023

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए 76.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें बस्तर में सबसे अधिक 84.65 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। उक्त जानकारी आज छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगोले ने दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए है, बस्तर संभाग और राजनांदगांव विधानसभा के सभी सीटों में मतदान हुआ है। इस बार 20 विधानसभा सीटों पर 76.47 त्न मतदान हुए है। जिसमे सबसे अधिक बस्तर में 84.65 प्रतिशत मतदान और बीजापुर में सबसे कम 46.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण पर शेष बचे 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे बताया कि पहले चरण के चुनाव के दौरान तकनीकी समस्या के चलते 62 कंट्रोल यूनिट और 123 विविपेट बदले गए। इसके साथ ही उन्होंने केशकाल दुर्घटना की जानकारी दी। यह हादसा बैलेट बॉक्स जमा कर घर लौटते वक्त हुआ। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नक्सली वारदातों की भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कुल 3 जगहों में नक्सल वारदाते हुई थी। नक्सली घटना में प्रभावित जवानों का रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Share
पढ़ें   CG में मौसम ने बदली करवट: कोंडागांव में ओलावृष्टि से उड़ गए छप्पर, बेमेतरा-बिलासपुर समेत 7 जिलों में यलो अलर्ट, 19 जिलों में बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ोतरी का अनुमान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed