7 Mar 2026, Sat

IND vs AUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया, पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

खेल डेस्क|भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 44 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 44 रन से हराकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे ओवर में टीम का स्कोर 30 रन पहुंच गया। हालांकि, शॉर्ट 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम पटरी से उतर गई। इंग्लिस दो रन और मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस और डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन डेविड के आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई। डेविड ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन बनाए। अंत में मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

Share
पढ़ें   चक्रधर समारोह-2024 : अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर, 57 से 110 किलोग्राम वर्ग के पहलवानों के बीच होगा दंगल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.