9 Apr 2025, Wed 3:22:08 PM
Breaking

तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार- दीपक बैज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/2 दिसम्बर 2023|प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य मे फिर से कांग्रेस कि सरकार बन रही है भाजपा इस चुनाव को प्रभावित करने के लिये छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचा था लेकिन असफल रहे। प्रदेश की जागरूक मतदाता भाजपा के बहकावे में नहीं आयी। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता, बहने, युवा, श्रमिक व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति मिला। विधानसभा का यह चुनाव मोदी के झूठ, जुमले और कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा। कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किये सभी वादों पर काम शुरू होगा। मोदी की गारंटी एवं भाजपा के झूठे एवं मनगढ़त आरोप को जनता ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने 2018 में अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: 202 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 6 वर्किंग वूमन्स हॉस्टल, रायपुर में मिलेंगी सुरक्षित आवासीय सुविधाएं

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed