7 Mar 2026, Sat

रायपुर- नगर निगम ने अवैध चौपाटी पर चलाया बुलडोजर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 5 दिसंबर 2023|स्कूल से लगी चौपाटी के चलते आए दिन हो रही छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहारों की घटनाओं को लेकर स्कूल के छात्रों द्वारा हड़ताल और प्रबंधन द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद मंगलवार को नगर निगम ने फौरी कार्रवाई करते हुए लॉव-लश्कर के साथ वहां बनी अवैध चौपाटियों को बेदखल कर दिया। फिलहाल इनका व्यवस्थापन कहां किया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ये चौपाटियां प्रेस क्लब मोतीबाग से सटकर लगी हुई थी जिसे अन्यंत्र स्थान शहीद स्मारक, कटोरा तालाब, भैंसथान पर भेजा गया था लेकिन फिर से चौपाटी पुराने स्थान पर ही आबाद हो गई थी। इससे पूर्व सुभाष स्टेडियम से लगी लगी में संचालित होने लगी थी जिसे वहां से लगे रहवासियों और चर्च की शिकायत पर उन्हें वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद वे फिर से सालेम स्कूल से लगी दीवार से सटकर पिछले कुछ महीनों से अपना व्यवसाय कर रहे थे।

छात्रों की हड़ताल और प्रबंधन की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सुबह से अपनी कार्रवाई शुरु कर दी और यहां पर चौपाटी लगाने वाले ठेलों को बेदखल करना शुरु कर दिया। चौपाटी के सामने ही इन लोगों ने आधी सड़क पर घेरकर बैठने की व्यवस्था कर रखी थी जिसके चलते यातायात काफी प्रभावित होता था।

बेदखल करने पहुंची नगर निगम की टीम को पहले चौपाटी वालों का विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन भारी पुलिस बल के के चलते आखिरकार उन्होंने अपना विरोध वापस ले लिया।

Share
पढ़ें   पी.व्ही.83 में विधायक अनूप नाग का हुआ विशाल जनसम्मेलन, विधायक नाग बोले : "क्षेत्रवासियों से मिले प्रेम एवं आत्मियता के लिए रहूंगा आजीवन आभारी"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.