गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 18 दिसंबर 2023|गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि एवं उप मुख्य मंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों एवं छात्र -छात्राओं में काफी खुशी और उत्साह है।

प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरु घासीदास जी की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

Share
पढ़ें   नीति आयोग के कार्यों से अवगत हुए प्रशिक्षु आईएएस