7 Mar 2026, Sat

आर.डी.ए. हुआ कर्ज मुक्त

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 30 दिसंबर 2023
रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कौशल्या माता विहार के विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार, रायपुर से कुल 600 करोड़ रूपए ऋण लिया गया था। इस पूरी ऋण राशि का भुगतान रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कर दिया गया है। 
छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री महादेव कांवरे द्वारा आज रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान की अंतिम किस्त के रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सदर बाजार रायपुर के चीफ मैनेजर रिकवरी श्री राजीव सिंग एवं सीनियर मैनेजर श्री विमल नायर को 04 करोड़ 45 हजार 147 रूपए का चेक सौंपा गया। इसके साथ पूरी ऋण राशि का भुगतान संबंधित बैंक को कर दिया गया है। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
रायपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल बैंक से ली गई कुल ऋण राशि में से बकाया ऋण राशि 334 करोड़ रूपए का पिछले डेढ़ वर्ष की अवधि में भुगतान कर रायपुर विकास प्राधिकरण कर्ज से मुक्त हो गया है। वर्तमान में आर.डी.ए. पर किसी भी बैंक का किसी प्रकार का कोई ऋण बकाया नहीं है। इसके पूर्व 28 दिसम्बर 2023 को प्राधिकरण द्वारा 20 करोड़ रूपए की राशि का चेक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार रायपुर को दिया गया था।
गौरतलब है कि कौशल्या माता विहार के अंतर्गत कुल 16 सेक्टर विकसित किये गये हैं, जिसमें आवासीय भूखंड तथा व्यावसायिक भूखंड का विकास किया गया। कौशल्या माता विहार में लगभग 153 नग स्थल उद्यान विकास के लिए आरक्षित हैं, जिसका क्षेत्रफल लगभग 98 एकड़ है।

Share
पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस : कटगी के सरकारी विद्यालय में गायत्री महिला मंडल ने स्कूली छात्राओं को किया सम्मानित, नैतिक शिक्षा के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारियां

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed