10 May 2025, Sat 6:51:10 PM
Breaking

अंबिकापुर : अवैध खदान धसने से बड़ा हादसा; दो की मौत, एक घायल

प्रमोद मिश्रा

अंबिकापुर, 13 अप्रैल 24। अवैध खदान धंसने से आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है,जहां कई महीनों से अवैध खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी।

घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे।

तीन युवकों में से एक युवक बाहर पानी निकला था, जबकि दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गया। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। ये दोनों सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल मे बांदा डोडा में खुदाई कर रहे थे। कोयले का अवैध उत्खनन, मृतकों का नाम 15 वर्षीय बुध लाल व दूसरे का नाम तिरंगा होना बताया जा रहा है।

Share
पढ़ें   बाल मनुहार के साथ आत्मीय पल को साझा किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, कहा - उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed