7 Mar 2026, Sat
Breaking

पीएम मोदी ने अंबिकापुरवासियों से की अपील: पहले मतदान फिर जलपान, आपका एक-एक वोट, वोट नहीं, ईश्वर का आशीर्वाद

प्रमोद मिश्रा

अंबिकापुर, 24  अप्रैल 2024।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. दो दिवसीय चुनावी दौरे पहुंचे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए आवास योजना व हेल्थ योजना का जिक्र किया है. लोगों को आस्वस्त करते हुए बुजुर्गों को कहा है-आप लोगों का इलाज आपका बीटा मोदी करेगा।


हमने 24 हजार करोड़ रुपये का जनमन योजना शुरू किया है. जिसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में विकास किया जाएगा। हमने अंबिकापुर को ट्रेन की सुविधा दिया है. और ये सब ट्रेलर है. हम अंबिकापुर आगे लेकर जाने वाले हैं. इसलिये सभी बूथ पर कमल खिलाना है. और देश का उज्जवल भविष्य चुनना है.

गर्मी शर्दी और शादी ब्याह सभी काम के बावजूद अपने बेटे मोदी और लोकतंत्र के लिये निकालिये। रिकॉर्ड तोड़ मतदान हो. पहले मतदान फिर जलपान हो. मेरे लिए आपका एक-एक वोट, वोट नहीं, ईश्वर का आशीर्वाद है.इसलिये मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें.

उन्होंने कहा है जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर Inheritance Tax का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।

शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो Inheritance Tax लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

pm modi ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा है. ‘कांग्रेस हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे करेगी। माताओं-बहनों व पैतृक सम्पत्ति की जाँच करेगी। और इसे आपसे छीनकर अपनी जेब भरेगी। कांग्रेस की नजर माताओं-बहनों की छोटी छोटी बचत (स्त्री धन)पर है.

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू को राज्यमंत्री का मिला दर्जा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed