10 Mar 2026, Tue
Breaking

61 वर्ष के हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत, जन्मदिन पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वाला का तांता

प्रमोद मिश्रा
रायपुर/ 28 अप्रैल/ भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत   आज 61 वर्ष के हो गए। रविवार को उनके निवास पर जन्मदिन पर दिनभर उन्हें बधाई देने वाला  ताँता लगा रहा। रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक राजेश मूणत को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन पर अपनी बधाई भेजी है।  वहीं कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी मूणत के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।



लोकसभा चुनाव अभियान की व्यस्तता के बीच मूणत  अपने प्रशसंकों से शुभकामनायें  स्वीकार कर रहे हैं। 28 अप्रैल 1963  को जन्मे मूणत रायपुर जिले की रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग एमएलए और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को 41223 वोट से चुनाव हराया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश मूणत रायपुर शहर भाजयुमो अध्यक्ष रहने के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वह मंत्री बन गए थे। 2008 और 2013 में भी चुनाव जीत कर वह मंत्री बने थे।


*हर जिम्मेदारी बखूबी उठाते हैं मूणत, प्रशंसक कहते हैं विकासपुरुष*


राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 15 वर्ष तक कई महत्त्वपूर्ण विभागों का मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के  विकास में अपना अहम योगदान दिया है।

मूणत  ने छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहते  सभी  जिलों  के कोने-कोने तक सड़कों का जाल बिछाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा खपाई है। प्रदेश की सभी प्रमुख सड़के, ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर, प्रमुख इमारतें सब कुछ मूणत के कार्यकाल में ही बने हैं।  वहीं राज्य के आरटीओ मंत्री रहते हुए  उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कड़े फैसले लिए थे। राजेश मूणत के प्रशंसक कहते है कि आज छत्तीसगढ़ मूणत के बनाई संरचनाओं के आधार पर ही विकासपथ पर अग्रसर हैं।

राजेश मूणत  ने छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए शहरी इलाकों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किये थे। वह जिस विधानसभा सीट से निर्वाचित होते आये हैं,वह इसका सबसे बढ़िया उदहारण हैं। कैबिनेट मंत्री  रहते हुए भी उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के नागरिकों से कभी दुरी नहीं बनाई और उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखा।  रायपुर पश्चिम विधानसभा को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित और अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है। यहाँ अंतराष्ट्रीय हॉकी  स्टेडियम,  अंतराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल, नालंदा परिसर, विश्वस्तरीय लाईब्रेरी, छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित एजुकेशन हब समेत कलाकारों को समर्पित  विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार और कई फ्लाई ओवर, अंडरब्रिज और चमचमाती सड़के हैं।


छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री के तौर पर उन्होंने जनहित में इतने कार्य किये हैं,जिन्हें एक साथ बताना लगभग असंभव है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,लिहाजा सत्ता पक्ष के विधायक के तौर पर राजेश  मूणत आज भी बेहद सक्रिय हैं। उन्होंने बीते 5 साल विपक्ष  में रहते हुए भी अपनी जिम्मदारियों को बखूबी निभाया है। मूणत ने 2018 से लेकर 2023 तक तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कुशासन की कलई खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने महंगी बिजली, अवैध चौपाटी और नागरिकों की समस्याओं को लेकर कई जनआंदोलनों की अगुवाई करते हुए सडक से अदालत तक लड़ाई लड़ी, वहीं उन्होंने  महादेव एप मामले, चावल घोटाला समेत कई बड़े मामलों को उजागर किया। राजेश मूणत जानते थे कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की विदाई करनी हैं,तो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को  टारगेट करना होगा, लिहाजा उन्होंने ऐसे मामलों को उजागर किया,जिसमे भूपेश बघेल की संलिप्तता थी। मूणत को भूपेश बघेल के खिलाफ दमदारी से लड़ने वाले नेता के तौर भी जाना जाता है।

बहरहाल राजेश मूणत को  कुशल संगठनकर्ता होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी में  लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए रायपुर,राजनादगांव समेत कई अन्य लोकसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वह अपनी पूरी उर्जा के साथ भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। उनके समर्थकों को   इस बात की पूरी उम्मीद है कि आगामी दिनों में उन्हें कई अन्य महत्त्वूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Share
पढ़ें   Chhattishgarh: कांग्रेस में थमा विवाद; शैलजा बोलीं- ये सब टेंपरेरी काम है और भी फेरबदल होंगे, एक साथ आएगी लिस्ट

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed