10 Apr 2025, Thu 1:28:35 PM
Breaking

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा – आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 21मई 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फ़ोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 


श्री साय ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि – *बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी। आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है। आप सभी हमें अपना समझें। कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री जी को बताइये। वे त्वरित आपकी मदद करेंगे। हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है।* 



गौरतलब है कि कल दोपहर कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई। श्री साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही।

Share
पढ़ें   अच्छी पहल : कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पलौद में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed