10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में दूध बेचने वाले ने बचाई हवलदार की जान : दुर्घटना में घायल जवान को पहुंचाया अस्पताल, रायपुर पुलिस के अभियान से मिली थी प्रेरणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 मई 2024

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एक चाय बेचने वाले शख्स ने एक हवलदार की जान बचाई है । दरअसल, बीती रात 12 बजे खमतराई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1423 शंभूनाथ सिंह जो की 42 साल से पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, अपनी ड्यूटी के बाद अपने घर सेजबहार जाते समय डुंडा पेट्रोल पंप के पास अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया। लगभग सड़क किनारे 20 मिनट पड़े रहने के बाद एक राजा नाम के दूधवाले की नजर अचानक पड़ी उसने बड़ी तत्परता के साथ उन्हें वि वाय हॉस्पिटल ले गया। राजा रायपुर पुलिस के गुड समरिटन (नेक इंसान) अभियान से प्रेरित हुए थे ।

घायल हवलदार

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रति माह दिए जाने वाले गुड समरिटन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आम नागरिक से अपील है कि अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन कर लोगों की जान बचाए, गुड सेमरिटन बने।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने का लिया निर्णय, मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

 

 

 

 

You Missed