8 Mar 2026, Sun

कवर्धा : डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से किसानों को मिलने लगा बीमा क्लेम, बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई थी रबी फसल

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा, 27 मई 2024

बीते कुछ महीनो में बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के किसान बेहद परेशान थे। कवर्धा जिले के किसान भी इस बे मौसम बरसात की मार झेल रहे थे। जनवरी फरवरी एवं मार्च माह में हुई ओलावृष्टि ने रबी फसल चना-गेहूं के साथ सब्जियों को भी नुकसान पहुचाया था। किसानो की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मुआवजा देने की बात कही थी।

किसान मितान कहे जाने वाले स्थानीय विधायक व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानो को इस परेशानी से जल्दी निजात दिलाने के लिए जिले के अधिकारियो को निर्देशित किया था। जिन किसानो ने  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया है उनको बीमा क्लेम राशि अतिशीघ्र जारी की जाएगी। वहीं जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है, उनके खेतो में जाकर राजस्व अमला सर्वे करेगा और प्रभावित किसान को मुआवजा राशि दी जायेगी।

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयाशो से जिले में फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित तकरीबन 6928 किसान जिनका जनवरी में फसल खराब हुई थी, उनके लिए बीमा राशि 6 करोड़ 65 लाख जारी हो चुकी है। वहीं फरवरी माह में प्रभावित बीमित 1213 किसानो को 1 करोड़ 93 लाख की राशी जारी की जा चुकी है। माह मार्च में प्रभावित 3362 किसानो को 2 करोड़ 69 लाख रूपये का क्लेम दिया जा चुका है। वहीं मार्च माह में प्रभावित जिले के बीमित किसानो में 9119 किसान को क्लेम मिलना शेष है। शेष किसान जिनको बीमा क्लेम नही मिला है उन्हें 31 मई के पहले लगभग 15 करोड़ 77 लाख रूपये की राशि जारी होना तय माना जा रहा है।

विष्णुदेव सरकार के निर्णय से जिले के फसल बीमा करा चुके किसानो को दोहरा लाभ मिलेगा। इन्हें शासन के नियमानुसार आर बी सी 6-4 के तहत मुआवजा राशी भी दी जायेगी। वहीं ऐसे किसान जिनका बीमा नही है, उनको केवल आर बी सी 6-4 के तहत मुआवजा दिया जायेगा।

जिले के बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से प्रभावित 66769 किसानो को आर बी सी 6-4 के तहत लगभग 41 करोड़ 51 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना है, जिसमे लगभग 10 करोड़ की राशी किसानो को जारी हो चुकी है। शेष मुआवजा बहुत जल्द दिया जाएगा।

Share
पढ़ें   रायपुर : किसानों को 4335 करोड़ रूपए से अधिक का कृषि ऋण वितरित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed