11 Mar 2026, Wed

किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत! किसको बुलाएंगी राष्ट्रपति, समीकरण समझ लीजिए

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 5 जून 2024|लोकसभा चुनाव के परिणामों ने जबरदस्त उलटफेर कर दिया है. ये बात सही है कि एनडीए गठबंधन आगे है लेकिन इंडिया गठबंधन ने एनडीए गठबंधन का धागा खोल दिया है. यहां तक कि बीजेपी इस बार अपने दम पर अकेले बहुमत भी नहीं हासिल कर पा रही है. इस परिणाम के बाद कांग्रेस आत्मविश्वास से लबरेज है तो वहीं अब बीजेपी के टॉप नेताओं की मीटिंग्स भी शुरू हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि अब राष्ट्रपति किसको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकती हैं.

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
असल में यह तो तय हो गया है कि स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला है लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में अगर राष्ट्रपति बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करती हैं तो यह संवैधानिक तौर पर सही होगा. ऐसे में बीजेपी अपना बहुमत साबित कर सकती है क्योंकि उसके साथ गठबंधन में शामिल पार्टियां बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर सकती हैं.



अब निगाहें राष्ट्रपति पर


फिलहाल लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है और बीजेपी को अकेले इतनी सीटें नहीं मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. लेकिन अगर एनडीए बहुमत साथ आ जाए तो यह आंकड़ा 290 तक पहुंच सकता है. उधर इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां मिलकर भी बहुमत के पास नहीं पहुंच पाई हैं. ऐसे में उम्मीद इसी बात की है राष्ट्रपति बीजेपी को ही बुलाएंगी.

Share
पढ़ें   तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा, बोले -"विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीसगढ़"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed