11 Apr 2025, Fri 9:39:31 PM
Breaking

CM विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात : CM साय नें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 जून 2024/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे

 

Share
पढ़ें   राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन, SCERT के संचालक राजेश सिंह राणा बोले : "शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार की विद्यार्थी उन्हें याद करें"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed