11 Mar 2026, Wed
Breaking

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल से फिर मंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्या का समाधान : कल लखनलाल देवांगन करेंगे समस्या का समाधान, लोगों की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है। सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता में 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे।

सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता के माध्यम से प्रदेश के मंत्री गण भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। सहायता केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे। सहायता केंद्र में लोगों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शिकायत दर्ज किया जायेगा।

Share
पढ़ें   राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या : पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच में जुटी जीआरपी और आरपीएफ

 

 

 

 

 

You Missed