8 Mar 2026, Sun
Breaking

नीट-यूजी परीक्षा पर आज सुप्रीम सुनवाई : कोर्ट के फैसले पर टिकी 24 लाख निगाहें, कोर्ट में 38 याचिकाएं सुनी जाएंगी

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 08 जुलाई 2024

विवादों में घिरी नीट यूजी-2024 पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। नीट परीक्षा कराने वाली एनटीए ने हाल ही में कोर्ट में कहा था कि बड़े पैमाने पर किसी गड़बड़ी के सबूत नहीं हैं। ऐसे में अगर परीक्षा रद्द की जाती है तो लाखों ईमानदार बच्चों के लिए गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। कुल 38 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इनमें एक बड़ी मांग परीक्षा रद्द करवाने और नए सिरे से परीक्षा कराने से जुड़ी हैं। वहीं, नीट देने वाले 50 से अधिक छात्रों ने फिर पेपर कराने के खिलाफ याचिका दी।

छत्तीसगढ़ पेपर लीक में यूपी के विधायक का हाथ

नीट 2024 पेपर लीक मामले में यूपी के विधायक बेदीराम के तार जुड़ रहे हैं। इस कांड में उसका नाम नीट पेपर लीक के आरोपी बिजेंद्र गुप्ता ने लिया है। बेदीराम वही है, जो छत्तीसगढ़ पीएमटी 18 जून 2011 को पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ था। जेल भी हुई। बाद में कोर्ट से जमानत मिली। फिर सबूतों के अभाव में 2018 में रायपुर कोर्ट ने बरी कर दिया था।

जो ‘फरार’, वे बिहार से देशभर में लीक करा रहे

भास्कर पड़ताल में पता चला कि जिन परीक्षा माफियाओं को पटना पुलिस फरार मानती है, वे यहीं बैठकर पेपर लीक कराने की साजिश रचते हैं। उनमें सबसे बड़ा नाम जहानाबाद के अतुल वत्स का है। दूसरा बड़ा नाम समस्तीपुर के विद्यापति नगर के बिजेंद्र गुप्ता का है। दोनों के खिलाफ मार्च 2022 में ही दानापुर थाने में केस दर्ज किया गया था। तब अश्विनी सौरभ, रूपेश, शिव शंकर और तनेश पकड़े गए थे। 28 महीने से अतुल व बिजेंद्र को पटना पुलिस नहीं पकड़ सकी। सूत्रों की मानें तो दोनों पटना में ही हैं।

नीट से जुड़े 873 केस कोर्ट में; 3 साल में 172 आए

2021 तक नीट परीक्षा से जुड़े 701 केस देशभर की अदालतों में थे। 2021 के बाद के मामले जुड़ने पर आंकड़ा 873 होता है। पिछले 3 साल की बात करें तो हर साल औसतन 60 मामले कोर्ट पहुंचे हैं। 2024 में 71, 2023 में 44 और 2022 में 57 केस आए। दिल्ली हाईकोर्ट में नीट से जुड़े सबसे ज्यादा मामले गए। 2024 में इनकी संख्या 20 व 2023 में 15 और 2022 में 30 रही। ये परीक्षा, प्रवेश और रिजल्ट आदि से जुड़े थे।

सीयूईटी की आंसर-की जारी; 200 रु. शुल्क देकर महज 5 स्टेप में दर्ज कराएं आपत्तियां…

एनटीए ने रविवार को सीयूईटी यूजी (अंडरग्रेजुएट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी। सीयूईटी यूजी आंसर-की का आपत्ति शुल्क 200 रु. है। इन 5 स्टेप से आप पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं-

1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर जाएं।

2.सीयूईटी यूजी 2024 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।

3.अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

4.‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।

5.स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में आंसर-की दिखेगी।

Share
पढ़ें   CG के सोनपुर गांव में भीषण आग की भयावह घटना : किसान का घर और धान जलकर राख, पांच मवेशी जिंदा जले, विधायक भूलन सिंह मारवी और प्रशासन ने मौके पर की स्थिति का निरीक्षण, देखे विडियों...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed