8 Mar 2026, Sun

धमतरी में CG फ़िल्म देखने गए युवकों के बीच जमकर मारपीट व चाकूबाजी : दो युवक घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रमोद मिश्रा

धमतरी, 8 जुलाई 2024

शहर के एक सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने इन दिनों वहां हाऊसफुल चल रहा है। लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच रथयात्रा के दिन सात जुलाई की दोपहर में भीड़ के बीच कुछ युवकों में जमकर मारपीट हो गई। युवकों के बीच चाकू भी चला। चाकू के हमले से दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है।



सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई से मिली जानकारी के अनुसार सात जुलाई को दोपहर शहर के देवश्री टाकिज परिसर में लोगों के भीड़ के बीच दोपहर कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना स्थल पर चाकू चलने की भी जानकारी मिली है। इस घटना में ग्राम बोड़रा के दो युवक घायल है। एक युवक के पेट पर चाकू चला है। घायल अवस्था में टाकिज के पास युवक तड़प रहा था, जिसे लोगों की खबर के बाद शिवा एंबुलेंस की टीम ने घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां उपचार जारी है।



सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि फिलहाल घायल युवकों के स्वजन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर लिया है। युवकों को पकड़ने पुलिस टीम निकल गई है। बताया जा रहा है कि छह जुलाई की रात में भी इस टाकिज में रात को जमकर मारपीट होने की खबर है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों इस टाकिज में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म लगा हुआ है, इसे देखने के लिए दर्शकों में रेलमपेल है। हालांकि युवकों के बीच यह घटना क्यों हुई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share
पढ़ें   भेंट-मुलाकात : CM भूपेश बघेल ने दुर्ग में की बड़ी घोषणाएं, आमजन से मुलाकात कर ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed