11 Mar 2026, Wed
Breaking

श्रावण मास का पहला दिन आज : सूर्योदय से लेकर रात तक बना है सिद्धि योग, राजधानी के मंदिरों में आज लगा रहेगा भक्तों का तांता

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 जुलाई 2024

सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। अतः बाबा की नगरी काशी को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विश्वनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही कांवड़ यात्रा भी सावन महीने में की जाती है। धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके अलावा, आने वाली सभी बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शिव जी के नामों का मंत्र जप करें।

राजधानी के मंदिरों में आज लगा रहेगा भक्तों का तांता

प्रदेश भर में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं. सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही मंदिर परिसरों में बोल बम के नारे गूंज रहे हैं. सुरक्षा को लेकर भी जिला प्रशासन की तरफ से मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं.

सोमवार को हटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने लायक है. लोग यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए आतुर हैं |वही राजधानी के अन्य मंदिर नीलकंठेश्वर मंदिर, श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर भाटागांव, श्री वैधनाथ मंदिर बैजनाथ पारा में भक्तो की भीड़ लगी हैं |

पढ़ें   कलेक्टर डॉ भुरे ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के "पहले मतदान फिर दुकान"अभियान का किया शुभारंभ



बेलपत्र, चंदन, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, भांग, धतूरा आदि भक्त चढ़ाते हैं चढ़ाव

शिव को महादेव, शंकर, भोलेनाथ इत्यादि नामों से जाना जाता है। कहा जाता है कि शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सावन का महीना चल रहा है और इस पूरे महीने शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती हैं। शिव की पूजा में जल, बिल्वपत्र, आंकड़ा, धतूरा, भांग, कर्पूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष आदि चीजों का प्रयोग जरूर किया जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती हैं।

सोमवार का महत्व


कहा जाता है कि चंद्रमा इसी दिन भगवान शिव की पूजा करते थे जिससे उन्‍हें निरोगी काया मिली. इसलिए भी सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है.इस दिन भगवान शिव की आराधना का अर्थ है चंद्रदेव को भी प्रसन्‍न करना.सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed