10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM विष्णुदेव साय नें नीति आयोग की बैठक में की घोषणा : CG में छात्रों को मिलेगा वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ में छात्र-छात्राओं के लिए यूनिक आईडेंटिटी की व्यवस्था की जा रही है। राज्य की विष्णुदेव सरकार ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 27 जुलाई 2024 को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्य फोकस स्किल्ड मानव संसाधन तैयार करने पर है। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा को व्यावसायिक कौशल और ट्रेनिंग से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को ऐसी क्षमताएं देना है जो उन्हें रोजगार के लिए तैयार करें।

राज्य में प्रत्येक छात्र के लिए ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस आईडी कार्ड में छात्र के शैक्षणिक अनुभव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होंगी।

कार्ड से यह सुविधाएं मिलेगी
* शैक्षणिक जानकारी: छात्र की शैक्षणिक रिकॉर्ड, ग्रेड्स, और अटेंडेंस जैसी जानकारी एक ही जगह संग्रहीत होगी।
* कौशल और ट्रेनिंग: छात्रों के द्वारा हासिल की गई विभिन्न व्यावसायिक ट्रेनिंग और कौशल की जानकारी भी इस कार्ड में उपलब्ध होगी।
* रोजगार में सहायता: इस आईडी कार्ड के माध्यम से छात्रों को रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
* सरकारी योजनाओं का लाभ: छात्र सरकारी योजनाओं और स्कॉलरशिप का लाभ सीधे इस आईडी कार्ड के माध्यम से ले सकेंगे।


इस योजना के तहत, राज्य सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण के साथ रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नई पहल से हमारे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।

उम्मीद है कि इस नई पहल से उनकी शिक्षा और कैरियर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Share
पढ़ें   जोकापाट में भारतीय डाकघर कार्यालय का स्थानीय जनप्रतिनिधियो के द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed