17 Apr 2025, Thu 1:36:47 AM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लेंगे बड़ी बैठक …केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार आज करेंगे दिव्य कला मेला का शुभारंभ….छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन का महा बंद आज … पढ़े पूरी ख़बर…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर , 17 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें….

 

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बड़ी बैठक : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आज दिल्ली में होंगी बड़ी बैठक, इस बैठक में देशभर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सभी राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री रहेंगे मौजूद रहेंगे, छत्तीसगढ़ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय भी बैठक में होंगे शामिल, बैठक में संगठन आगामी कार्ययोजना तैयार करेगी भाजपा|

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार आज करेंगे दिव्य कला मेला का शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल, इस दिव्य कला मेला में देश भर के दिव्यांग उद्यमियों के उत्पाद और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जायेगा | बता दे कि हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई का काम और पैकेजड फूड जैसे उत्पाद मेले का मुख्य आकर्षण बनेंगे, इस 7 दिवसीय मेला सुबह 10 से रात 9 बजे तक लगाया जाएगा जिसमे दिव्यांग कलाकारों और जाने माने पेशेवर देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां|

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन का महा बंद आज : कलकत्ता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले पर करेंगे आंदोलन, सुरक्षा का अधिकारी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की कर रहे मांग, आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, बीते दिन मेडिकल कॉलेज में की गई थी बड़ी रैली, राज्यपाल को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया था ज्ञापन

Share
पढ़ें   राजनीति और बयानबाजी : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं के संस्कार पर उठाया सवाल, अरुण साव बोले : "अनर्गल और अपशब्द बयानबाजी कांग्रेस नेताओं के संस्कार पर सवाल खड़े करता है"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed