आज की बड़ी खबरें : जंगल सफारी को बनाया जाएगा प्लास्टिक फ्री..CG में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं का होगा अंतिम सर्वे..कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज..भाजपा में सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त…भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी रक्षाबंधन…पढ़े पूरी ख़बर….

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें….

 

 

जंगल सफारी को बनाया जाएगा प्लास्टिक फ्री : पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सफारी में आगंतुकों को प्लास्टिक ले जाने की अनुमति अब नहीं दी जाएगी |बता दे कि आम नागरिकों के लिए मंगलवार से रविवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जंगल सफारी खुला रहेगा |इस मामले में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने भी दिए निर्देश सख्त निर्देश दिए है|

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की प्रेसवार्ता आज : रायपुर निवास में आज दोपहर 12 बजे अरुण साव प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे जिसमे नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की जानकारी देंगे |

छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं का होगा अंतिम सर्वे : रेल परियोजनाओं के लिए डीपीआर की स्वीकृति मिल गयी है, कोरबा से अंबिकापुर और गढ़चिरौली से बीजापुर से बचेली तक दो नई रेल लाइन का होगा सर्वे, रेल मंत्रालय ने 670 किमी लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं का एंटी सर्वे, डीपीआर निर्माण के लिए 16.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है |

कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज : प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे जिसमे विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे |

भाजपा में सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त : विजया राहटकर को छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है बता दे कि इस अभियान का प्रथम चरण एक से 25 सितंबर तक दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा| इसके उपरांत 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, एक से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जाएगा|

पढ़ें   बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी रक्षाबंधन : आज रायपुर के माना कैंप में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जवानों के साथ दोपहर 1.00 बजे रक्षाबंधन मनाएगी| इस अवसर महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगी|

Share