11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में 3 सितंबर से शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान : अभियान में प्रदेश के पहले सदस्य बनेंगे CM विष्णुदेव साय, 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में विधिवत सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

बताया गया है कि 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा ने लगभग पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान के लिए वार रुम गठित किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में पांच अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है जो इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदेश से लेकर मंडल तक सभी जगह ट्रेनिंग की कार्यशाला

सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर पत ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत यह बताया जा रहा है कि नया सदस्य बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है। वहीं सदस्यता बनाते समय लोगों को भाजपा की रीति-नीति भी बतानी होगी।

टॉल फ्री नंबर पर दे सकेंगे मिस्ड कॉल

छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा के पहले सदस्य बनने के साथ ही मिस्ड कॉल के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर सदस्य बन सकता है। मिस्ड कॉल के आधार पर डिटेल निकालकर सदस्यता के लिए बनाए गए फार्मेट में इसे मेनुअली भरना होगा।

वार रूम से होगी मॉनिटरिंग

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग के लिए वार रूम की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी। इससे रोजाना प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

पढ़ें   बस्तर में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: बीजापुर में 18 गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, 20 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सांसद-विधायक सबको दिया गया टारगेट

सदस्य बनाने के लिए सांसद-विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया है कि प्रत्येक सांसद को 20-20 हजार, विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने होंगे। जबकि प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। वहीं प्रत्येक कार्यकर्ता के जिम्मे 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी होगी। सदस्यता अभियान के लिए बूथ स्तर पर 31 अगस्त तक बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह हर लोकसभा में 100 विशिष्ट लोगों को सदस्य बनाना है। इसी तरह अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 20 सदस्य बनाए जाएंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed