आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस और राज्य खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल…राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों को किया जाएगा आज अलंकृत…आज से दो दिवसीय कृषि अभियंताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन…कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर DGP से मिलेंगे कांग्रेसी…आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस…आज होने वाला जनदर्शन स्थगित… पढ़े पूरी खबर…

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें…
CM विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस और राज्य खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर जे.आर.दानी गर्ल्स स्कूल कालीबड़ी चौक रायपुर में उनका आगमन होगा। वहां पर राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वे वहां से प्रस्थान कर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह में भी शामिल होंगे। फिर वहां से प्रस्थान करेंगे और अपने मुख्यमंत्री निवास में इनका आगमन करेंगे और वे थोड़े देर वहीं आरक्षित रहेंगे। उसके बाद आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आगमन होगा और वे कुछ देर बाद वे वापस मुख्यमंत्री निवास में इनका आगमन होगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों को किया जाएगा आज अलंकृत

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों को किया जाएगा आज अलंकृत किया जायेगा जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वह खेल मंत्री टंक राम वर्मा खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे | बता दें कि प्रदेश के 97 खिलाड़ी को दिए जाएंगे 76 लाख की पुरस्कार राशि साथ ही देश का नाम रोशन करने वाले 7 ओलंपिक खिलाड़ी भी अलंकृत किया जायेगा | प्रदेश के 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60 लाख रुपए कि राशि अंतरित की जाएगी |

आज से दो दिवसीय कृषि अभियंताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय कृषि अभियंताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ होगा बता दें कि यह कार्यक्रम सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा जिसमे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और कृषि मंत्री राम विचार नेताम होंगे शामिल|

पढ़ें   अपने विष्णुदेव के स्वागत के लिये बगिया रातभर रहा गुलज़ार

कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर DGP से मिलेंगे कांग्रेसी

आज दोपहर 3 बजे वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसी कांग्रेस भवन से रवाना होंगे पुलिस मुख्यालय में DGP से मुलाकात कर कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर एवं पूर्व CM की सुरक्षा में चूक और अपराधिक घटनाओं पर ज्ञापन सौपेंगे |

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

आज 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को कृमि की दवा दी जाएगी |बता दें कि प्रदेश के 33 जिलों में कुल 107.97 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है|

आज होने वाला जनदर्शन स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर गुरुवार को सुनते है जनता की समस्या परन्तु इस गुरुवार जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है |

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *