12 Mar 2026, Thu
Breaking

छत्तीसगढ़ सरकार की नेक पहल : त्रिपुरा और केरल को 15 – 15 करोड़ रूपये देगी राज्य सरकार, प्राकृतिक आपदा से दोनों राज्यों में हुआ है नुकसान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

Share
पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चेकिंग में वाहन से 5 लाख कैश जब्त

 

 

 

 

 

You Missed