अभाविप ने कृषि विभाग में भर्ती हेतु कृषि मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा ज्ञापन

Education Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 30 अगस्त 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एग्री विज़न के राष्ट्रीय सहसंयोजक भावेश वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ शासन की कृषि मंत्री राम विचार नेताम से मुलाकात कर कृषि विभाग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने की मांग एवं एग्रीविज़न द्वारा देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया |


भावेश वर्मा ने मंत्री राम विचार नेताम को विभिन्न जानकारियां दी जिसमें कृषि विभाग में रिक्त पद जैसे सहायक संचालक उद्यानिकी, वरिष्ठ कृषि उद्यानिकी अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, रेशम अधिकारी, कृषि शिक्षक की नई भर्ती जल्द से जल्द किए जाने हेतु |

 

 

00 राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि ट्रेड को यथावत रखा जाने बाबत |

00 महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द स्थाई कुलपति एवं लोकपाल की नियुक्ति किए जाने हेतु |

00 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को लंबित भारती को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने हेतु |

00 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान परियोजना में लगभग 70% पद रिक्त हैं इस पर जल्द से जल्द कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती किए जाने हेतु |

00 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय स्टार का अध्ययन केंद्र प्रारंभ किया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के कृषि जगत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान एवं सम्मान मिल सके |

00 नई शिक्षा नीति को कृषि पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु |

इन सभी विषयों पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम को अवगत कराया गया |

Share
पढ़ें   भाजपा नेता हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 4 नक्सली गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *