7 Mar 2026, Sat

तीजा त्यौहार हमारी संस्कृति धरोहर को संजोकर रखने का एक माध्यम हैं – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 अगस्त 2024

कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीज महोत्सव एक शानदार और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ‌ | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई | तीज त्यौहार ने हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक मूल्यों की एक बार फिर याद दिलाई और हमारे समाज में महिलाओं की शक्ति और एकता की भावना को मजबूती प्रदान की |

तीज महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने दर्शाया कि पारंपरिक पर्व और उत्सवों का आयोजन कैसे हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और समाज में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है | इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला और सांस्कृतिक ज्ञान का प्रदर्शन किया | विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, जैसे कि पारंपरिक तीज गीत, नृत्य, सजावट और खेल, ने इस उत्सव को और भी जीवंत बना दिया |

महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी समर्पण और लगन ने इस आयोजन को एक विशेष अवसर बना दिया | मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए | जो इस आयोजन के प्रति उनके सम्मान और आभार का प्रतीक था |

कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी अतिथियों और भागीदारों ने एक साथ मिलकर तीज की खुशियों का आनंद लिया और पारंपरिक पर्व की गरिमा को बनाए रखा | यह आयोजन एक सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और एकता कितनी महत्वपूर्ण है |

पढ़ें   मुंगेली के धान उपार्जन केंद्र में 91.68 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी रामदास बंजारा गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के इस सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करती हूं | इस महोत्सव ने हमें यह याद दिलाया कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रख सकते हैं और एकजुट होकर सामूहिक खुशियाँ मना सकते हैं |

आशा है कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रमोट करने के लिए होते रहेंगे | आप सभी को इस विशेष पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्सवों की प्रतीक्षा रहेगी |

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं |

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed