7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान आज से शुरू..CM विष्णुदेव साय आज करेंगे बिलासपुर जिला का दौरा..स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अमेरिका से आया आमंत्रण…PM आवास योजना के लाभार्थी करेंगे प्रदर्शन आज..कांग्रेस में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर खोला मोर्चा…पढ़े पूरी ख़बर….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 सितम्बर 2024

आज की बड़ी खबरें….

बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान आज से शुरू

छत्तीसगढ़ में आज 50 लाख सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य से अलग अलग जिलों में अभियान की शुरुआत होंगी| सर्वप्रथम जिला अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यता लेंगे बता दें कि 6 सितंबर से मंडलों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा|

CM विष्णुदेव साय आज करेंगे बिलासपुर जिला का दौरा

CM विष्णुदेव साय आज दोपहर 1.50 पर बिलासपुर के लिए रवाना होंगे जहाँ वें जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे| समारोह के समापन पश्चात शाम 4.40 पर राजधानी रायपुर लौटेंगे|

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रेसवार्ता आज

आज सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री के निवास में होगी प्रेसवार्ता जिसमे दंतेवाड़ा में हुए नक्सल ऑपरेशन पर देंगे जानकारी एवं अलग अलग विषयों पर की जाएगी चर्चा|

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अमेरिका से आया आमंत्रण

10 से 22 सितंबर तक EPPI कॉन 2024 स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजन, यह आयोजन का मुख्य उद्देश्य आशा व मितानिन कार्यकर्ताओं को डिजिटल साक्षर बनाने का लक्ष्य होगा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा होंगी उक्त कॉन्फ्रेस में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा IIM रायपुर के ग्लोबल आउटरीच डायरेक्टर को भी मिला आमंत्रन मिला है |

PM आवास योजना के लाभार्थी करेंगे प्रदर्शन आज

नगर निगम रायपुर में दलदल सिवनी, कचना और लाभांडी में निर्मित आवास के रहवासी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे है जिसके रोष के कारण आज दोपहर 1 बजे नगर निगम रायपुर का घेराव करेंगे बता दें कि उक्त रहवासी साफ पानी, बिजली और अन्य सुविधाएं ना मिल पाने से आक्रोश में है जिसके विरोध में रहवासियों ने ईडब्ल्यूएस परिवार संगठन बनाया है | जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय में इससे पहले ज्ञापन सौंप चुके हैं लाभांडी में जोन कार्यालय का भी कर चुके हैं घेराव|

पढ़ें   BIG BREAKING : लद्दाख में 5 नए जिले बनाएगी केंद्र सरकार, अमित शाह का ऐलान, जानें क्या होंगे इनके नाम…

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्य स्तरीय उल्लास मेला का आयोजन

8 सितंबर को CM विष्णुदेव साय पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे उक्त मेले में राज्य के अलग अलग जिलों से चयनित गतिविधियों के 10 स्टॉल लगेंगे भाग लेने वाले 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा के शिक्षार्थियों को अभियान में योगदान देने दिया जाएगा बोनस अंक|

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और बिलासपुर का करेंगे दौरा

आज सुबह 10.30 बजे रायगढ़ में उप मुख्यमंत्री साव भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे| उसके बाद दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ से बिलासपुर जाएंगे उप मुख्यमंत्री साव वहाँ जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल उसके पश्चात शाम 4.30 बजे से आम जनों से भेंट मुलाकात करेंगे |

कांग्रेस में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महिला मोर्चा 10 सितंबर के बाद प्रदर्शन कर सीएम आवास का घेराव करेगी, बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेशभर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम निवास का घेराव करेंगी |

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed