8 Mar 2026, Sun

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन, सभी वर्ग में जिले भर के 22 प्रतिभागियों का हुआ राज्यस्तर के लिए चयन

प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 04 सितम्बर 2024

जिला मुख्यालय में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में किया गया l जिसमें अंडर14,अंडर18,अंडर28 वर्ष के विभिन्न श्रेणी में कुल 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया l जिसमें 22 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

इस प्रतियोगिता में पुराने खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा l राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु इस प्रतियोगिता में *ट्रेडिशनल योगासन अंडर 14 इयर्स गर्ल्स* में
हर्षिता भोई प्रथम,
लाजमी देवांगन द्वितीय,
साक्षी देवांगन तृतीय एवं
*ट्रेडिशनल योगासन बॉयज अंडर 14 ईयर* में
मयंक ध्रुव प्रथम,
प्रखर केसरवानी द्वितीय,
नितेश देवांगन तृतीय ,
*ट्रेडिशनल योगासन गर्ल्स अंडर 18 वर्ष* में
निकिता मानिकपुरी का तीसरा साल भी प्रथम,
बसंती पटेल द्वितीय ,
कोमेश्वरी पटेल तृतीय
*ट्रेडिशनल योगासन बॉयज में 18 से 28 वर्ष* में ललित साहू प्रथम
सीनियर प्लेयर व नेशनल प्लेयर केसोराम साहू का ट्रेडिशनल में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा।
*आर्टिस्टिक योगासन सिंगल बॉयज अंडर 14 वर्ष* में
प्रखर केसरवानी प्रथम ,
*आर्टिस्टिक योगासन सिंगल गर्ल्स अंडर 14 ईयर*
में हर्षिता भोई प्रथम,
*आर्टिस्टिक योगासन सिंगल गर्ल्स अंडर 18 वर्ष* में निकिता मानिकपुरी प्रथम ,
प्रतीक्षा अग्रवाल द्वितीय,
*आर्टिस्टिक सिंगल बॉयज अंडर 18 वर्ष* में यमन दास मानिकपुरी प्रथम, *आर्टिस्टिक सिंगल बॉयज 18 ईयर टू 28 ईयर* ललित साहू प्रथम,
*आर्टिस्टिक सिंगल गर्ल्स 18 वर्ष से 28 वर्ष* रुक्मणी यादव प्रथम, *आर्टिस्टिक पेयर अंडर 14 ईयर गर्ल्स* मेहर एवं मिहिका पांडे प्रथम, *आर्टिस्टिक पेयर अंडर 18 वर्ष* में प्रतीक्षा अग्रवाल एवंअश्मी बिश्नोई प्रथम, *रिद्धमिक फेयर अंडर 18 वर्ष* में कोमेश्वरी पटेल एवं बसंती पटेल प्रथम, स्थान प्राप्त किया

पढ़ें   CM विष्णु देव साय आज निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को देंगे विदाई, नए राज्यपाल रामेन डेका का करेंगे स्वागत, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम का शुभारंभ एक्ट्रॉर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी प. अशोक कुमार तिवारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया l उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति संस्था एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रतियोगिता प्रारम्भ करवाई। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि पूर्व जिला संचालक एवं निवृत्तमान शासकीय शिक्षक खोड़सराम कश्यप के द्वारा बच्चों को योगासन खेल में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए राज्य स्तरीय में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व शासकीय शिक्षक टेसूलाल धुरंधर के द्वारा योग एवं योगासन की उत्पत्ति आदि देव को बताते हुए एवं विश्व कल्याण के लिए योगासन को महत्वपूर्ण बताते हुये इसे सभी को अपने जीवन मे उतारने और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला बलौदाबाजार भाटापारा की अध्यक्ष जीवन यादव ने की उक्त अवसर पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक अधिवक्ता राजेन्द्र फेकर, सचिव विष्णु देवांगन, कोषाध्यक्ष लोकेश चंद्र कन्नौजे,गिरीश कुमार साहू, माखन वर्मा भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी हेमंत टिकरिहा, योग समिति के जिला प्रभारी गंगा प्रसाद साहू, महिला योग समिति के जिला प्रभारी मीना साहू कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक एक्ट्रॉर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल के संचालक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, स्कूल के प्राचार्य अजय साहू समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, योग शिक्षक जीतांसु प्रसन्न वर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, राजेश्वरी बघेल, रश्मि वर्मा , ऐश्वर्या बघेल, श्याम सुंदर साहू, रवि अग्रवाल सहित जिले के मुख्य एवं सहयोगी शिक्षक सहित बच्चे और बुजुर्ग सम्मिलित हुए।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं...'नगर सुराज संगम' के समापन कार्यक्रम में CM देंगे SPEECH...चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निःशुल्क रोग परिक्षण एवं निदान शिविर ...प्रदेश के सभी संभागों में बारिश का यलो अलर्ट...IPL में मुंबई और गुजरात का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मुख्य जज के रूप में सत्यनारायण दुर्गा महासमुंद , रिया मिश्रा, प्रियंका वर्मा भाटापारा , पुरुषोत्तम निषाद हाथबन्द, हेतराम देवांगन कटगी से आकर अपनी सेवाएं दीं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed